Hindi NewsLocalHimachalShimlaBJP Leaders Meet Nadda In Delhi; Feedback Given After MCD Election Campaign Stopped, Said BJP Will Form Government With Full Majority In Elections Too
शिमला21 घंटे पहले
कॉपी लिंक
हिमाचल के भाजपा नेताओं ने जेपी नड्डा के घर पर की मुलाकात, दिया फीडबैक।
दिल्ली नगर निगम चुनाव प्रचार थमने के बाद प्रदेश भाजपा नेताओं ने पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में उनके घर पर मुलाकात की। भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ राजीव भारद्वाज के साथ कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की। सभी कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले जगत प्रकाश नड्डा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने अपने दिल्ली के चुनावी अनुभव को सांझा किया।सभी कार्यकर्ताओं ने बताया की दिल्ली नगर निगम में भाजपा अच्छे वोट प्राप्त कर रही है। हिमाचल प्रदेश की तरह दिल्ली नगर निगम चुनाव में भी भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। डॉ राजीव भारद्वाज ने बताया कि दिल्ली चुनावों में सभी कार्यकर्ताओं ने अच्छा काम किया और इस कामकाज का ब्यौरा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के समक्ष रखा गया। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता युवराज बोध, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी करण नंदा, वंदना योगी, प्रतिभा कवर, अंजना शर्मा, नीना शर्मा, शीतल शर्मा, पिंकी गोयल, वर्षा ठाकुर और रेखा उपस्थित रहे।
4 दिसंबर को दिल्ली नगर निगम के चुनावदिल्ली नगर निगम के चुनाव चार दिसंबर को होंगे। MCD चुनाव में प्रचार को लेकर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झाैकी। पार्टी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित कई वरिष्ठ नेताओं की डयूटी दिल्ली नगर निगम चुनाव में लगा रखी थी। आज चुनाव प्रचार थमने के बाद पार्टी के सभी नेताओं ने पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।
प्रदेश की राजनीति पर भी चर्चानड्डा से मिल कर पार्टी के सभी नेताओं ने प्रदेश विधानसभा चुनाव और यहां के ताजा राजनीतिक हालातों पर भी चर्चा की। कहा की प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने दावे के साथ् कहा कि चुनाव में भाजपा को 40 से ज्यादा सीटें मिल रही है। वहीं पार्टी के अन्य नेता भी चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त दिखे।
कल प्रदेश लौटेंगे नेतादिल्ली नगर निगम चुनाव प्रचार थमने के बाद प्रदेश से दिल्ली गए सभी नेता कल शनिवार को वापस लौटेंगे। सभी नेताओं के प्रदेश लौटने के बाद भाजपा रविवार को धर्मशाला में एक बैठक करेगी। यह बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में होगी। बैठक में चुनाव में खड़े सभी प्रत्याशी भाग लेंगे और उनसे चुनाव संबंधी फीडबैक ली जाएगी। इसी आधार पर पार्टी जीत के करीब पहुंचेगी। बैठक में सभी प्रत्याशियों से उनके अनुभवों को सांझा किया जाएगा। चुनाव के दौरान उन्हें किन समस्याओं का सामना करना पड़ा इसके बारे में भी जानकारी ली जाएगी।
खबरें और भी हैं…