News 6E
Breaking News
Breaking NewsNational

बृजलाल खाबरी बोले खतरे में है लोकतंत्र, राहुल के साथ खड़ा होने की करी अपील

बृजलाल

कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी आज शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर पहुंचे। यहां बुढ़ानागेट में मौजूद  पार्टी कार्यालय पर उन्होंने पार्टी  कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि सभी को साथ जोड़ना बहुत बड़ी चुनौती है, लेकिन भारत जोड़ो यात्रा इसको आसान करेगी। हमने वो समय भी देखा जब साइकिल पर लोग पत्थर फेंका करते थे। लेकिन हमने उसको फूल समझकर स्वीकार किया। आज भी वही विकट समस्या हमारे सामने है, लेकिन कांग्रेस को खड़ा करना है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की जो पार्टी देश और प्रदेश में सत्ता में है, वह देश को खत्म करना चाहती है।

कांग्रेस सरकार के दौरान हम अमेरिका को भी चैलेंज करते थे और आज हम नेपाल से भी नीचे खड़े हैं। उन्होंने कहा कि इन आठ सालों में हम कहां खड़े हैं। देश के प्रधानमंत्री कहते हैं हम विश्व गुरु बनेंगे। आज हम दूसरों के सहारे तरक्की की राह देख रहे हैं। आगे उन्होंने कहा की आज लोकतंत्र और संविधान खतरे में जा रहा है। आने वाली पीढ़ियों को क्या जवाब देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करी  कि तीन जनवरी को ताकत के साथ हमारे नेता राहुल गांधी के साथ खड़े हों। खाबरी ने कार्यकर्ताओं को बतया कि राहुल गांधी शहर में रुककर सभी नेताओं से मिलेंगे और समस्याओं के बारे में जानेंगे।

Related posts

मौसम में बदलाव के आसार नहीं, बिहार में सबौर सबसे ठंडा स्थान

news6e

પ્રજાસત્તાક દિને હાજરી આપવા માટે લાંબી કતારો જાવા મળી રહી છે

news6e

GTUમાં ડેપ્યુટી રજિસ્ટ્રાર, પ્રોફેસર સહિત 39 જગ્યાઓ પર ભરતી કરવામાં આવશે, 1 જાન્યુઆરી સુધી ઓનલાઇન રજિસ્ટ્રેશન કરી શકાશે

news6e

Leave a Comment