News 6E
Breaking News
Breaking NewsFood and LifestyleNational

पेट की चर्बी को कम करने के लिए डाइट में लाएं यह बदलाव

डाइट

आज के समय में बहुत से लोग मोटापे से परेशान होते हैं। बढ़ता हुआ वजन हमारे लिए बहुत सी समस्याएं पैदा करता है। गलत खान-पान और जीवनशैली की वजह से मोटापा आ जाता है। कुछ लोगों को पेट की चर्बी बहुत ज्यादा होती है। पेट की चर्बी की वजह से आपके शरीर का आकार सही नजर नहीं आता। इसलिए इसे कम करना जरूरी हो जाता है। पेट की चर्बी को कम करने के लिए लोग बहुत सी कोशिशें करते हैं। एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन फिर भी इसे कम करना काफी मुश्किल है। लेकिन अगर आप अपने डाइट में छोटे-मोटे बदलाव लाते हैं तो इससे पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है। आज हम इसी से जुड़े कुछ उपाय आपको बताएंगे।
पेट की चर्बी को कम करने के लिए रोजाना सुबह लहसुन की कलियों का सेवन करना चाहिए। सुबह उठते ही दो लहसुन की कलियां चबाकर खा लें। इसके बाद आप नींबू का जूस पी सकते हैं। इससे आपको पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलेगी। नाश्ते में आप सुप या फिर दलिए का सेवन करें। अगर आप पेट की चर्बी को कम करना चाहते हैं तो लौकी के जूस का सेवन करें। इससे भी आपको काफी हद तक फायदा होगा। साथ ही रोजाना पैदल जरूर चलें। अगर आप 20 मिनट पैदल चलते हैं तो इससे पेट की चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही अनेक बीमारियां आपसे दूर रहती है। इसलिए आप भी इन टिप्स को जरूर फॉलो करें।
        दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Related posts

સોમનાથનો અર્થ થાય છે “સોમનો ભગવાન” અથવા “ચંદ્ર” આ સ્થળને પ્રભાસ (“વૈભવનું સ્થાન”) પણ કહેવામાં આવે છે. સોમનાથ મંદિર હિન્દુઓ માટે એક જ્યોતિર્લિંગ સ્થળ છે,

news6e

Acne Problem: ચહેરા પરના પિમ્પલ્સ વર્ષોથી ખતમ નથી થઈ રહ્યા, આ વસ્તુઓથી મળશે તરત ફાયદો

news6e

ભારત જોડો યાત્રામાં જોડાશે ફારુક અબ્દુલ્લા, ઓમર અબ્દુલ્લા અને મહેબૂબા મુફ્તી, આવતા મહિને કાશ્મીર પહોંચશે યાત્રા

news6e

Leave a Comment